JHIRI MELA Story of Baba Jitto Ji & Bua Kodi Ji वैष्णवी दुर्गा के महान भक्त अमर बलिदानी किसान बावा जित्तमाल डुग्गर देश के कुल देवताओं के सिरमौर माने जाते हैं जिनका जन्म कटरा वैष्णोदेवी के समीप अघार गाँव के एक साधारण ब्राहमण परिवार में कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था वे माता जांजां और पिता रूपचंद की इकलौती संतान थे माता-पिता ने उनका नाम जितमल रखा था वे बहुत स्वाभिमानी होने के साथ-साथ श्री माता वैष्णो देवी के परम भक्त थे वे प्रातःकाल अपने गाँव से पैदल माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में जाकर स्नान कर दर्शन करते थे और उसके बाद ही अन्नजल ग्रहण करते थे बाराह वर्ष की अनन्य भक्ति से प्रसन्न होकर माता ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए और वरदान स्वरूप अपने एक अंश के साथ उनके घर पुत्री होकर बुआ कौड़ी के रूप में जन्म लिया पुत्री के जन्म के बाद उनकी पत्नी इच्छरा का स्वर्गवास हो गया उन्हों ने बड़े प्रेम एवं श्रद्धा भक्ति से अपनी बेटी का पालन-पोषण किया वे बड़े धर्मनिष्ठ किसान थे और खेती-बाड़ी करके अपना पालन पोषण करते थे उनके सात चचरे जोकि उनके मौसरे भाई थे उन भाइयों ने उनकी ज़मीन हड़पने के लिए ...

Jai Mata Di
ReplyDelete